Posts

Showing posts with the label योग का महत्व

योग का महत्व

Image
   योग का महत्व योग कोई एक दिन का उत्साह या उत्सव नहीं है। योग का लाभ इसकी निरंतरता में ही निहित है। योग वस्तुतः जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसके आत्मा से जोड़ता है। योग संयोग और सहयोग हमारे जीवन के तीन मुख्य पैरोकार हैं। बीकेएस आयंगर ने कहा है, 'योग वह प्रकाश है, जो एक बार जला दिया जाए तो कभी कम नहीं होता जितना अच्छा आप अभ्यास करेंगे, इसकी लौ उतनी ही उज्ज्वल होगी। स्वास्थ्य को सामान्यतः शरीर से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन पूर्ण स्वास्थ्य के लिए शरीर और मन के स्थायित्व एवं संतुलन के साथ ही भावों का निर्मल होना आवश्यक है। शरीर और मन दोनों का स्वस्थ रहना ही पूर्ण स्वास्थ्य की आवश्यक शर्त है। चूंकि योग से शारीरिक व्याधियों के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति पाई जा सकती है तो यह बहुत ही उपयोगी है। महर्षि पतंजलि ने योग की महिमा के विषय में कहा है, 'योग मन को शांति में स्थिर करना है। जब मन स्थिर हो जाता है, हम अपनी आवश्यक प्रकृति में स्थापित हो जाते हैं, जो कि असीम चेतना है। हमारी आवश्यक प्रकृति आम तौर पर मस्तिष्क की गतिविधियों द्वारा ढक दी जाती है।" योग का लाभ हमारे ज...