Posts

Showing posts with the label नीम से लाभ

नीम से लाभ......

Image
  नीम से लाभ...... नीम का प्रयोग विषम ज्वर में :- किसी तरह का विषम ज्वर हो और बहुत इलाज के बाद भी जा ना रहा हो तो ऐसी अवस्था में नीम के पेड़ की अंदर वाली छाल को उतारकर उसका चूर्ण अथवा क्वाथ बनाकर रोगी को प्रत्येक 4-5 घण्टे के अंतर पर सेवन कराया जाये तो यह प्रयोग बहुत ही उत्तम औषधि का कार्य करता है नीम की छाल के इस प्रयोग का सेवन रोगी उस समय भी कर सकता है जिस समय ज्वर तीव्र हो एवं उस समय भी कर सकता है जिस समय ज्वर हल्का अथवा बिल्कुल भी ना हो । यदि मौसम में ज्वर का असर बहुत ज्यादा फैल रहा हो तो स्वस्थ व्यक्ति भी नीम यह प्रयोग कर सकता है । . नीम का प्रयोग पुरानी कब्ज़ एवं आँतों के कीड़ों में :- यदि कब्ज़ की समस्या ज्यादा है तो नीम की 5-7 निम्बोली लेकर उनको 300 मिलीलीटर पानी के साथ उबालकर काढ़ा तैयार करें । काढ़ा पकते-पकते जब शेष जल की मात्रा 200 मिलीलीटर रह जाये तो इस काढ़े को छानकर पीना चाहिये । यह प्रयोग केवल रात को सोते समय ही करना चाहिये । इस प्रयोग के करने से सुबह शौच खुलकर आ जाता है । यदि आँतों में कीड़े हों तो इस काढ़े में चुटकी भर भुनी हुई हींग मिलाकर तब पीना चाहिये । एक दो दिन में ही ...