Posts

Showing posts with the label सेहत!!!

सेहत!!!

  सेहत!!! किस महीने में क्या नही खाना चाहिए और क्या जरूर खाना चाहिए . चैत में गुड बिलकुल नहीं खाना चाहिए. नीम की पत्ती /फल, फूल खूब चबाना चाहिए. बैसाख में नया तेल नहीं खाना चाहिए , चावल खूब खाएं। जेठ में दोपहर में चलना मना है, दोपहर में सोना जरुरी है। आषाढ़ में पका बेल खाना मना है , घर की मरम्मत जरूरी है। सावन में साग खाना मना है, हर्रे खाना जरूरी है। भादो मे दही नहीं खाना चाहिए , चना खाना जरुरी है। कुवार में करेला मना है, गुड खाना जरुरी है। कार्तिक में जमीन पर सोना मना है, मूली खाना जरूरी है। अगहन में जीरा नहीं खाना चाहिए , तेल खाना जरुरी है। पूस में धनिया नहीं खाना चाहिए , दूध पीना जरूरी है। माघ में मिश्री नहीं खानी चाहिए  , खिचड़ी खाना जरुरी है। फागुन में चना नहीं  खाना चाहिए , प्रातः स्नान और नाश्ता जरुरी है। कुछ जरुरी बाते. सर्व प्रथम यह जान लीजिये कि कोई भी आयुर्वेदिक दवा खाली पेट खाई जाती है और दवा खाने से आधे घंटे के अंदर कुछ खाना अति आवश्यक होता है, नहीं तो दवा की गरमी आपको बेचैन कर देगी। चाय के साथ कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए।दूध और नमक का संयोग सफ़ेद दाग य...