घरेलू अचूक नुस्खे......
घरेलू अचूक नुस्खे...... जब बाल झड़ रहे हों..... 1. नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा। 2. बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। फायदा होगा। 3. दस मिनट का कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और डेंड्रफ (रूसी) भी नहीं होगी। कफ और सर्दी जुकाम में..... सर्दी जुकाम, कफ आए दिन की समस्या है। आप ये घरेलू उपाय आजमाकर इनसे बचे रह सकते हैं। 1. नाक बह रही हो तो काली मिर्च, अदरक, तुलसी को शहद में मिलाकर दिन में तीन बार लें। नाक बहना रुक जाएगा। 2. गले में खराश या ड्राई कफ होने पर अदरक के पेस्ट में गुड़ और घी मिलाकर खाएं। आराम मिलेगा। 3. नहाते समय शरीर पर नमक रगड़ने से भी जुकाम या नाक बहना बंद हो जाता है। 4. तुलसी के साथ शहद हर दो घंटे में खाएं। कफ से छुटकारा मिलेगा। शरीर, सांस की दुर्गध में..... यह परेशानी भी आम है। कई बार तो हमें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। 1. नहाने से पहले शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगा...